फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इसरो में नौकरी का झांसा देकर ठगी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Fri, 02 Oct 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर 2.61 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में शाहपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर इसरो में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर रकम हड़पने का आरोप है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मटेही गांव निवासी सुरेश कुमार चौहान के रूप में हुई। वर्तमान में वह महाराष्ट्र के पुणे जिले के लोनावला ग्रामीण थाना क्षेत्र के डोंगरगांव में रह रहा था।
राप्तीनगर निवासी मदन मोहन मिश्र ने वर्ष 2022 में पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सुरेश उनके घर आता-जाता था। उसने खुद को आंध्र प्रदेश के हरिकोटा स्थित इसरो में मैकेनिकल इंजीनियर बताते हुए उनके बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके लिए तीन लाख रुपये मांगे गए। विश्वास में आकर मदन मोहन ने जुलाई 2019 से सितंबर 2021 के बीच गूगल पे, बैंक ट्रांसफर और नकद के जरिये कुल 2,61,850 रुपये दिए। तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने कई बार नियुक्ति पत्र भी दिए लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। नवंबर 2021 में बेटे को नियुक्ति के लिए लखनऊ बुलाया गया। वहां पहुंचने पर इसरो का कोई नियुक्ति कार्यालय नहीं मिला। इसके बाद रुपये वापस मांगने पर भी रकम नहीं लौटाई गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वर्ष 2022 में धोखाधड़ी, जालसाजी और विश्वासघात समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें