फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बचाओ-बचाओ...मेरा किडनैप हो गया,' बच्चे ने किडनैप का नाटक किया- पुलिस ने खंगाले 60 CCTV, फिर खुला राज

Thu, 09 Jul 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मंगलवार को उसकी मां शालिनी शुक्ला उसे लेने मायके पहुंचीं। रात करीब 10 बजे वह अपने भाई रवि मिश्रा के साथ बाइक से बेटे को लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान आर्यन रास्ते भर जोर-जोर से चिल्लाता रहा कि उसका अपहरण हो गया है। बच्चे की आवाज सुनकर रास्ते में मौजूद महिलाओं ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
मां ने बच्चे के शरारत की पूरी घटना बताई - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसे शरारत कहें या पढ़ाई का डर। 12 साल के एक बच्चे ने बाइक से मां और मामा के साथ घर जाते समय रास्ते में शोर मचाना शुरू कर दिया... मैं किडनैप हो गया हूं... मुझे बचाइए... ये लोग किडनैपर हैं। कुछ राहगीरों ने उसकी बात को सही समझकर पुलिस का इत्तला कर दी। 

विज्ञापन


अपहरण की आशंका मानकर पुलिस की 10 टीमों ने खोजबीन शुरू कर दी। चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जब उसके घर पहुंची तो हैरान रह गई। पता चला कि पढ़ाई के डर से बच्चा घर न जाकर मामा के यहां रहना चाहता था और इसलिए नाटक किया था।

यह वाकया मंगलवार रात की है। चिलुआताल क्षेत्र के शास्त्रीनगर कॉलोनी निवासी भारत भूषण शुक्ला का 12 वर्षीय बेटा आर्यन पिछले कई दिनों से राप्तीनगर स्थित अपने मामा रवि मिश्रा के घर रह रहा था। परिजन के मुताबिक, वहां वह दिनभर घूमता-फिरता था और पढ़ाई से दूर था। 

मंगलवार को उसकी मां शालिनी शुक्ला उसे लेने मायके पहुंचीं। रात करीब 10 बजे वह अपने भाई रवि मिश्रा के साथ बाइक से बेटे को लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान आर्यन रास्ते भर जोर-जोर से चिल्लाता रहा कि उसका अपहरण हो गया है। बच्चे की आवाज सुनकर रास्ते में मौजूद महिलाओं ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

रात करीब 11 बजे चिलुआताल और गुलरिहा थाने की पुलिस सक्रिय हो गई। बच्चे की तलाश के लिए 10 टीमें बनाई गईं। पुलिस ने आसपास लगे 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक महिला, युवक और उनके बीच बैठा बच्चा बाइक पर दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस शास्त्रीनगर स्थित घर पहुंच गई। देर रात करीब दो बजे पुलिस को घर पहुंचा देखकर परिवार भी घबरा गया।

पूछताछ में बच्चे ने खुद बताई पूरी वजह
पुलिस ने जब बच्चे और परिजन से अलग-अलग पूछताछ की तो मामला साफ हो गया। आर्यन ने बताया कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता और वह अपने मामा के घर ही रहना चाहता था। उसे डर था कि घर पहुंचते ही पढ़ाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

इसलिए उसने जानबूझकर रास्ते में 'बचाओ-बचाओ' और 'किडनैपर' कहकर शोर मचाया, ताकि लोग उसे वापस नानी के घर छोड़ दें। मां शालिनी शुक्ला ने बताया कि आर्यन कक्षा छह का छात्र है और इन दिनों पढ़ाई से पूरी तरह बच रहा है। इसी कारण उसे वापस घर लाया जा रहा था। पुलिस ने देर रात करीब तीन बजे तक पूछताछ की। बाद में बच्चे की जिद को देखते हुए परिजन उसे दोबारा मामा के घर छोड़ आए।

बोले अधिकारीबच्चे के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम संबंधित घर तक पहुंची। जांच में पता चला कि बच्चा अपने परिजनों के साथ ही था। वह मामा के घर रहना चाहता था और घर ले जाए जाने के विरोध में अपहरण का शोर मचा रहा था। पूछताछ के बाद मामला पूरी तरह स्पष्ट हो गया: ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें