फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पटाखों की अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने थानेदारों को सघन आबादी वाले क्षेत्रों में निगरानी रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीपावली के अवसर पर शहर और कस्बों में पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। एसएसपी राजकरन ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि वे सघन आबादी वाले क्षेत्रों में निगरानी रखें। पूर्व में पटाखों से संबंधित आग या विस्फोट की जहां घटनाएं हुईं हैं उन जगहों पर विशेष नजर रखें।
एसएसपी ने बताया कि दीपावली से पहले बिना लाइसेंस के पटाखा बनाने और बेचने वाले लोग सक्रिय हो जाते हैं। अक्सर ये लोग पुलिस की नजर से बचने के लिए घरों या सघन क्षेत्रों में पटाखा रखकर बेचते हैं। इससे कई बार शहर और ग्रामीण इलाकों में हादसे भी हो चुके हैं। उन्होंने थानेदारों को यह निर्देश भी दिए कि वे नियमित जांच करें और गड़बड़ी पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई करें। साथ ही, पूर्व में अवैध भंडारण या आग लगने की घटनाओं वाले थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग कराई जाए और पहले पकड़े गए लोगों की पहचान कर उनकी निगरानी की जाए। जिला प्रशासन ने उन स्थानों पर जहां पटाखों की दुकान लगाने की अनुमति दी गई है, वहां आग से बचाव के पूरे इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं। एसएसपी राजकरन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही पटाखा खरीदें और अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि दीपावली सुरक्षित रूप से मनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


3313 प्रतिमाओं का सुरक्षित विसर्जन सुनिश्चित, पुलिस रही मुस्तैद
गोरखपुर। जिले में इस वर्ष कुल 3313 लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं रखी गई हैं, जिनके सुरक्षित विसर्जन और पंडाल सुरक्षा की जिम्मेदारी हलका दारोगा और बीट पुलिस को सौंपी गई है। एसएसपी राजकरन नय्यर ने सभी थानेदारों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। जुलूस में सिपाही ड्यूटी पर रहेंगे और पूजा समिति के पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित स्थलों पर शांतिपूर्वक विसर्जन सुनिश्चित करें। किसी प्रकार का विवाद होने पर पूजा समिति की जवाबदेही तय होगी। पुलिस ने उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया है, जहां पहले विवाद या असामाजिक घटनाएं हुई थीं। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद वाले स्थानों के थानेदार और चौकी प्रभारी पहले से मुस्तैद हैं। एसएसपी राजकरन नय्यर ने नागरिकों से अपील की है कि वे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अनुशासित रहें और विसर्जन स्थल पर किसी प्रकार की असुविधा न उत्पन्न करें। इससे प्रतिमाओं का सुरक्षित विसर्जन सुनिश्चित किया जा सकेगा और सभी के लिए त्योहार आनंदमय रहेगा। ब्यूरो

क्षेत्रवार प्रतिमाओं की संख्या
नगर क्षेत्र : 984
उत्तरी क्षेत्र : 1352
दक्षिणी क्षेत्र : 977
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें