सतर्कता को लेकर इन बिंदुओं पर की जा रही निगरानी
- बॉर्डर से आने जाने वाले लोगों की सतत निगरानी हो रही है।
- ड्रोन सर्विलांस से बॉर्डर के इलाकों में नजर रखी जा रही है।
- सीमा पर स्थित मकानों में रहने वाले किराएदारों की जांच के अलावा अन्य जगहों पर भी सत्यापन कराया जा रहा है।
- उत्तर प्रदेश पुलिस, एसएसबी और नेपाल पुलिस की ज्वाइंट पेट्रोलिंग जारी है।
- संदिग्ध लोगों की जांच के लिए जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। भारत में दाखिल होने वालों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है।
- नेपाल और बिहार के अधिकारियों से लगातार बातचीत कर जानकारी ली जा रही है।
- नदी, नाला, खेतों की पगडंडियों पर भी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
- आने-जाने वालों के परिचय पत्र इत्यादि की जांच भी हो रही है। पुलिस अधिकारी पैदल गश्त कर रहे हैं।