फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व लूट का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। पुलिस ने एक युवती की तहरीर पर छह लोगों पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व लूट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की बड़ी बहन का विवाह गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ है। छह माह से युवती बड़ी बहन के घर में रहती थी। इसी दौरान पड़ोस के एक युवक से युवती की मुलाकात हुई और नजदीकी बढ़ने लगी। युवती ने विवाह का दबाव बनाया तो दोनों पक्ष बांसस्थान मंदिर पहुंचे, लेकिन युवक शादी करने के लिए मंदिर नहीं पहुंचा। लोगों ने लड़के के पिता को समझाया तो वह युवती को बहू के रूप में स्वीकार कर अपने घर लेकर चले गए। दूसरे दिन रिश्तेदार आदि जुटे और युवती को घर से निकाल दिया।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी प्रदीप निषाद शादी का झांसा देकर महराजगंज जनपद के फरेंदा स्थित अपनी बुआ के घर ले गया। वहां जबरदस्ती तमंचा दिखाकर दो माह तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी तो उसकी रिश्तेदार ने मोबाइल छीन लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें