फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, सपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक व उनके पुत्र समेत 48 पर एफआईआर

Sat, 12 Dec 2020 10:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सपाइयों ने एसएसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सपा जिलाध्यक्ष नगीना साहनी, पूर्व विधायक राजमति निषाद, उनके पुत्र अमरेंद्र निषाद समेत 48 के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सभी पर किसान आंदोलन के समर्थन में बिना अनुमति प्रदर्शन करने और जाम लगाने का आरोप है। गुलरिहा पुलिस ने थानेदार की तहरीर पर बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने, आवागमन बाधित करने समेत गंभीर धाराओं में सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थानेदार रवि राय ने तहरीर में लिखा है कि नौ दिसंबर को वह वीआईपी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दिन सुबह 11 बजे के करीब सूचना मिली कि किसान आंदोलन के समर्थन में कई संगठन के लोग सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हमराहियों के साथ पहुंचे तो देखा कि सपा जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी, पिपराइच की पूर्व विधायक राजमति और उनके बेटे अमरेंद्र निषाद बिना अनुमति के अपने समर्थकों के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो थाने के सामने गोरखपुर-महराजगंज मार्ग जाम कर दिया।

जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं। पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो धक्कामुक्की की गई। किसी तरह से सपा नेताओं व उनके समर्थकों को हटाया गया। इसी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ है केस

रामनगीना साहनी-जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, राजमति देवी-पूर्व विधायक पिपराइच, अमरेंद्र निषाद, मदन यादव, एहतेशाम खां, गौरी यादव, राघवेंद्र यादव, बेचू यादव, सद्दाम हुसैन, बाबूराम फौजी, मनमोहन, अयूब सिद्दीकी, अखिलेश यादव, नागेंद्र यादव, ओमप्रकाश, मनीष पांडेय, ओमप्रकाश यादव, देवेंद्र यादव, गवीश दूबे, धर्मेंद्र यादव, श्रीराम सिंह यादव, देवीदीन यादव, जितेंद्र सिंह, परशुराम निषाद, प्रदीप यादव, बिंदा देवी, कंचन श्रीवास्तव, लक्ष्मी शर्मा और 20 अज्ञात लोग।

तानाशाह हो गई है भाजपा सरकार
पूर्व विधायक राजमती निषाद ने बताया कि भाजपा सरकार हिटलर से भी बड़ी तानाशाह हो गई है। यह सरकार जनता की आवाज को दबाना चाहती है। समाजवादी पार्टी का किसानों के समर्थन में लोकतांत्रिक तरीके से कार्यक्रम होने जा रहा था। महिला पुलिस की अनुपस्थिति में मुझे व अन्य महिलाओं को बस में ठूंसा गया। सीओ कोतवाली ने असभ्य भाषा का प्रयोग किया।

फर्जी तरीके से दर्ज कराया मुकदमा   
गोरखपुर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने बताया कि भाजपा सरकार के इशारे पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कर अधिकारी समाजवादियों को दबाना चाहते हैं। हम लोग इससे दबने व डरने वाले नहीं हैं। किसानों व जनता के हित में अंतिम सांस तक समाजवादियों का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की पिटाई के खिलाफ सपा का एसएसपी को ज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एसएसपी जोगेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राम अजोर मौर्य और राम प्रवेश यादव कार्यकर्ताओं के साथ आठ दिसंबर को सर्वोदय इंटर कॉलेज कौड़ीराम में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खड़े थे। आरोप लगाया कि इस दौरान बांसगांव थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ उन्हें घेर कर लाठियों से पीटा। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, जिला महासचिव अखिलेश यादव, एमएलसी संतोष यादव सनी, अवधेश यादव, जयप्रकाश यादव, हाजी शकील अंसारी, शहाब अंसारी, राजकुमारी देवी, सिहांसन यादव, संजय पहलवान, राहुल गुप्ता ,राजमन यादव, कीर्ति निधि पांडेय, प्रमोद यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, अशोक यादव, मैना भाई, राहुल यादव, संतोष यादव, कपिल मुनि यादव, सुरेंद्र निषाद, बिन्दा देवी, राजदेव यादव, संजय सिंह सैंथवार, कमल किशोर यादव, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, विश्वजीत तिवारी, असलम, सन्नू , अख्तर जहां, कंचन श्रीवास्तव, रमेश यादव ,मनीष श्रीवास्तव,  वेंकटेश तिवारी, गौरव राय आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें