फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Jun 2021 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बडहलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्रौली निवासी रामनारायण तिवारी ने पुत्री के ससुरालियों पर दहेज के लिए उसकी हत्या और शव गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, तहरीर में रामनारायण तिवारी ने लिखा है कि तीन वर्ष पहले उन्होंने पुत्री जया की शादी ग्राम पांडेय कोड़र थाना बडहलगंज निवासी घनश्याम पांडेय के पुत्र हरिकेश पांडेय के साथ की थी। दो वर्ष तक सब ठीक-ठाक चला लेकिन एक वर्ष से जया का पति व उसके परिवार वाले गाड़ी के लिए जया का उत्पीड़न कर रहे थे। परिवार वाले आए दिन मार-पीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी कर रहे थे। सऊदी से पति भी धमकी दे रहा था। इस सारे वाकये की काल रिकॉर्ड उपलब्ध है।

रामनारायण तिवारी ने बताया कि लड़के के पिता घनश्याम पांडेय ने तीन जून को फोन कर बताया कि आपकी लड़की मेरे घर से गायब है। सूचना पाकर हम लोग उनके घर गए। वहां मेरी पुत्री नहीं थी। मुझे आशंका है कि इन लोगों ने मेरी पुत्री की हत्या कर उसका शव गायब कर दिया। कोतवाल बड़हलगंज मनोज कुमार राय का कहना है कि लड़की के पिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही लड़की का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें