लावारिस शव मिलने के बाद पुलिस मौके पर जाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजती है। एक सामान्य सी प्रक्रिया है मगर आपको शायद नहीं पता होगा की उस रजिस्टर को लाने के बाद पुलिस एक कोने में फेंक देती है और फिर दीवान समेत अन्य पुलिस वाले उस पर लात से मारते हैं फिर वह अलमारी में रखा जाता है।
यह टोटका पुलिस विभाग में लंबे समय से चला रहा है। पुलिस वाले इसके पीछे की वजह यह मानते हैं कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो कोई अपशकुन हो जाएगा और थाना क्षेत्र में बड़ी घटना हो सकती है।