फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तस्कर पशुओं से भरे ट्रक को भेजा जा रहा था बंगाल, पुलिस ने ऐसे जाल बिछाकर पकड़ा

Thu, 08 Oct 2020 05:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तस्कर पशुओं से भरी एक ट्रक को पकड़ा है। हालांकि ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गए हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


मईल पुलिस को गुरुवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में पशुओं को भरकर वध के लिए बिहार होते हुए बंगाल भेजा जा रहा है। सूचना पर मईल एसओ शैलेंद्र कुमार और थाने के एसआई उमाशंकर सिंह अपने हमराहियों के साथ भागलपुर चौकी पर घेराबंदी कर ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रक को रोकने के बजाय भागने लगा।

यह देख मईल पुलिस ने पीछा किया तो चालक लार रोड दक्षिणी ढाला बंद देख ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस  ट्रक को थाने ले आई। ट्रक में कुल 31 पशु लदे थे। पशुओं को इतनी बुरी तरह से ट्रक में रखा गया था कि एक पशु की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पहले भी मिल चुकी है सफलता

मईल क्षेत्र के रास्ते पशु तस्करों का निकलना अब आसान नहीं रह गया है। पुलिस की सख्ती पशु तस्करों पर भारी पड़ रही है। 21 दिन के अंदर मईल पुलिस ने चौथी सफलता हासिल की है।

पशुओं से लदे दो ट्रकों व दो पिकअप को पुलिस ने पकड़ा था। मईल पुलिस ने इसके पूर्व 17 सितंबर को एक पिकअप, 27 सितंबर को एक ट्रक, चार अक्तूबर को एक पिकअप और आठ अक्तूबर को एक ट्रक पकड़ कर 21 दिन के अंदर कुल 69 पशुओं को मुक्त कराया है।

एसओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पशुओं को पशु आश्रय केंद्र पिपरा चंद्रभान भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें