फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 45 मजदूरों को ठूंसकर ले जा रही पिकअप पकड़ी गई, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। बैरियर तिहारी के पास रविवार शाम को पिकअप में 45 मजदूरों को ठूंसकर ले जाते समय पुलिस ने पकड़ लिया। वाहन सामान ढोने के लिए पंजीकृत था लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए असुरक्षित तरीके से मजूदरों को ले जाया जा रहा था। पूछताछ में चालक की पहचान आमिर हुसैन, निवासी बिजौली, थाना श्यामदेउरवां, जनपद महाराजगंज के रूप में हुई। जांच में वाहन उसकी मां जमीरुन निशा के नाम पर पंजीकृत मिला। पुलिस ने पिकअप को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने लापरवाही पर चालक को फटकार लगाई। बताया गया कि मजदूरों को गोरखपुर से परतावल तक 10 रुपये के भाड़े पर पिकअप में यात्रा कराई जा रही थी। ऐसे वाहन अक्सर महाराजगंज से गोरखपुर सामान लेकर आते हैं। शाम के समय लौटते हुए सड़क किनारे खड़े मजदूरों को बैठाकर ले जाते हैं। पुलिस ने सभी मजदूरों को सुरक्षित तरीके से वाहन से उतारकर अन्य सुरक्षित साधनों से उनके गंतव्य तक भेजा। पिकअप को सीज कर दिया गया है। आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें