फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नए साल का जश्न मना रहे लोगों को पुलिस ने पीटा, नाराज होकर ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

Fri, 01 Jan 2021 07:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
थाने का घेराव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज क्षेत्र के फुलमनहा में ग्रामीणों के साथ नववर्ष का जश्न मना रहे पूर्व ग्राम प्रधान के भाई को पुलिस की ओर से पीट देने का आरोप लगाकर नाराज लोगों ने बृजमनगंज थाने का घेराव किया। इसकी सूचना पाकर सीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

विज्ञापन


बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फुलमनहां में बृहस्पतिवार की रात में डीजे बजाकर लोग नववर्ष का जश्न मना रहे थे। उसी दौरान एसओ संजय दुबे अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि बिना कुछ कहे पुलिस ने लोगों पर बल प्रयोग कर दिया।

इससे पूर्व ग्राम प्रधान अमित पासवान के भाई अभय पासवान को चोटें आईं। पुलिस डीजे व मोबाइल फोन लेकर थाने आ गई। घटना की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो भारी संख्या में लोग थाने पर पहुंच गए। इसकी सूचना पर भाजपा नेता चंदू सिंह, योगेंद्र यादव, अमित पासवान, बबलू चौरसिया, जियाउलहक, सतीश गौड़ आदि लोग भी पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोगों ने की नारेबाजी

गांव के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसओ सहित अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र के आश्वासन पर लोगों की नाराजगी कम हुई। वे सीओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सीओ की ओर से एसओ पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद गांव के लोग शांत हुए।

सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इस संबंध में एसओ संजय दुबे ने बताया कि बल प्रयोग करने का आरोप गलत है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें