फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छेड़खानी की शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस पर पथराव, 2 दरोगा घायल- गाडि़यां क्षतिग्रस्त

Mon, 29 Sep 2025 10:31 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

सरैया ब्लॉक रोड निवासी एक परिवार की युवती ने आरोप लगाया कि आसपास के कुछ युवक उससे छेड़खानी करते हैं। शनिवार रात उसकी मां काम से बाहर गई थीं। तभी युवकों ने घर के सामने पटाखे छोड़े और गेट पीटकर डराने की कोशिश की। रविवार सुबह मां के लौटने पर युवती ने घटना की जानकारी दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पथराव में घायल दरोगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा क्षेत्र के सरैया ब्लॉक रोड पर रविवार शाम छेड़खानी की शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस पर मनबढ़ युवकों ने पथराव कर दिया। इसमें हलका दरोगा शिवकुमार यादव का सिर फट गया। एसआई प्रमोद यादव को चोटें आईं। पथराव में पुलिस की गाड़ी और राहगीर ब्लॉक कर्मी उर्मिला यादव की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ अनुराग सिंह, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, सरैया ब्लॉक रोड निवासी एक परिवार की युवती ने आरोप लगाया कि आसपास के कुछ युवक उससे छेड़खानी करते हैं। शनिवार रात उसकी मां काम से बाहर गई थीं। तभी युवकों ने घर के सामने पटाखे छोड़े और गेट पीटकर डराने की कोशिश की। रविवार सुबह मां के लौटने पर युवती ने घटना की जानकारी दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की जांच के लिए एसआई शिवकुमार यादव व प्रमोद यादव मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी युवक को पकड़कर थाने भेज दिया। इसके बाद आरोपियों के परिजन इकट्ठा हो गए और पीड़िता के घर पर पथराव कर दिया। इस पर दोबारा दोनों दरोगा पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया। इसमें एसआई शिवकुमार का सिर फट गया और प्रमोद यादव की गर्दन पर चोटें आईं।
विज्ञापन

हमलावरों ने दरोगा की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। इसी दौरान उधर से गुजर रहीं ब्लॉक कर्मी उर्मिला यादव की स्कूटी भी पथराव में क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर सीओ अनुराग सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच आरोपी भाग गए थे। सीओ ने पीड़ित परिवार से जानकारी ली। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का निर्देश दिए हैं।


एक महिला की तहरीर पर पुलिस जांच के लिए गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर तलब किया। इसी दौरान विपक्षी की ओर से पीड़िता के घर पर पथराव शुरू कर दिया गया। इस दौरान बीचबचाव में हलका दरोगा चोटिल हो गए हैं: अनुराग सिंह, सीओ चौरीचौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें