पुलिस को देखते ही जुगुल ने फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने पैर में गोली मार उसे गिराकर दबोच लिया। पुलिस ने उसे पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा व बाइक को जब्त कर लिया।
हिस्ट्रीशीटर दिनेश निषाद की हत्या के बाद से घर छोड़ कर भागा फिर रहा मुख्य आरोपी जुगुल निषाद सोमवार की देर रात में बेलीपर थाने की पुलिस से हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने बाइक से भाग रहे मुख्य आरोपी जुगुल को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही जुगुल ने फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने पैर में गोली मार उसे गिराकर दबोच लिया। पुलिस ने उसे पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा व बाइक को जब्त कर लिया। सीओ बांसगांव की निगरानी में मुख्य आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर से अपने गांव बेलीपार के भरवलिया जा रहे हिस्ट्रीशीटर दिनेश को चार पहिया सवार बदमाशों ने घेर लिया। यह देख वह बाइक वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर छोड़कर किनारे स्थित एक तालाब की तरफ भागा। जहां बदमाशों ने उसे घेर कर सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में दिनेश के भाई रमेश ने जुगुल निषाद को मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। पुलिस टीम व एसओजी लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
बेलीपार थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह रात करीब 11 बजे बांसगांव मुख्य मार्ग पर कुसमौल गांव क पास पुलिस वाहन चकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कुसमौल की तरफ एक बाइक सवार आता दिखा। पुलिस को देख जुगुल निषाद ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में उसके बांए पैर पर गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवेध तंमचा, खोखा, जिंदा कारतूस ब बाइक को जब्त कर लिया। इसके बाद बांसगांव पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ दरवेश कुमार की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इस संबंध में राजकरन नय्यर ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी जुगुल निषाद को गिरफ्तार लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है।