उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सोमवार की सुबह लहसड़ी फोरलेन अंडरपास के पास से हिस्ट्रशीटर व थाने के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल सागर गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गया।
फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीम लगी है। वहीं गिरफ्तार आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा, चांदी के सिक्के, नकदी बरामद हुए हैं। चोरी की दो घटना में शामिल होना बदमाश ने स्वीकार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बड़गो निवासी सागर गौड़, वहीं फरार की पहचान महेवा निवासी झीनक के रूप में हुई है।
इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक प्रवेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी आजाद नगर विनोद कुमार सिंह के साथ गश्त से वापस आ रह थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि सागर गौड़ लहसड़ी फोरलेन अंडर पास के पास किसी संगीन अपराध करने के फिराक में खड़ा है।