फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, एसएसपी ने पुलिस टीम को दिया 15 हजार का इनाम

Tue, 15 Jun 2021 06:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

एक ठेकेदार से मांगी गई थी रंगदारी, केस दर्ज कर तलाश रही थी गोरखनाथ पुलिस, आरोपी रवि के साथी ऋषि यादव की तलाश में लगाई गई पुलिस टीम।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में प्रतिष्ठित ठेकेदार से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोपी रवि कुमार को सोमवार को गोरखनाथ पुलिस ने आनंद लोग हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और एक डायरी बरामद की है। डायरी में लोगों से लेनदेन की बात लिखी हुई है। पुलिस ने दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। आरोपी खजनी के जैतपुर, चकपट्टा का मूल निवासी है।

विज्ञापन

 
सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह के मुताबिक, प्रतिष्ठित लोगों को जान मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले सामने आने पर केस दर्ज किया गया था। आरोपी पर एसएसपी की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

सोमवार को इंस्पेक्टर गोरखनाथ रामज्ञा सिंह, चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी गोरखनाथ थाने के आगे एक अस्पताल के पास खड़ा है किसी से वसूली करने के लिए पहुंचा है। इस सूचना पर पुलिस वहां पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ सहजनवां थाने में हत्या की कोशिश, महराजगंज के बृजमनगंज थाने में डकैती, गोरखनाथ में रंगदारी और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी का नाम ऋषि यादव बताया है जो संतकबीरनगर जनपद के घनघटा थाना क्षेत्र के जिगना गांव का रहने वाला है। सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें