फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: संकल्प यात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा

Thu, 24 Dec 2020 04:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने को लेकर निकाली जा रही संकल्प यात्रा के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
गुरुवार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित विभाग कांग्रेस के प्रभारी प्रदीप नरवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सभी संगठनों का एक दल गांधी प्रतिमा से अंबेडकर प्रतिमा तक संकल्प यात्रा निकालने के लिए नगर निगम पार्क में इकट्ठा हुआ।

कांग्रेसियों द्वारा संकल्प यात्रा निकाले जाने की सूचना होने की वजह से वहां पहले से ही काफी संख्या में पुलिस मौजूद थी। मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सीओ कैंट शुमित शुक्ला, सीओ कोतवाली बीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को नगर निगम परिसर में ही रोक लिया।
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट ने कार्यकर्ताओं से वही  ज्ञापन देने की मांग की  लेकिन कहा  कार्यकर्ता नहीं माने और पद यात्रा करने की जिद करने लगे। इसके बाद सभी कांग्रेसी नगर निगम पार्क पहुंच गए वहां पर नारेबाजी शुरू कर ढ़ी। संकल्प यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे कांग्रेसियों को मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार पुलिस ने नगर निगम परिसर में ही गिरफ्तार कर गाड़ी में बिठाकर पुलिस लाइन भेज दिया।

इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम परिसर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे लगभग 25 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा गया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गौतम के समय कोई कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें