उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके की एक महिला के साथ छेड़खानी और फिर विरोध करने पर उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि गुरुवार को महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने छेड़खानी, आईटी एक्ट, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने धोबौली, बड़हलगंज निवासी आरोपी लालबचन यादव उर्फ लालू को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, महिला के घर से निकलने पर आरोपी आए दिन छिंटाकशी करना था। इसी बीच 27 अगस्त को महिला के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेज दिया फिर भी महिला ने उसके घरवालों से शिकायत कर समझाने को कहा लेकिन फिर वह उसके घर पर चढ़कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद 28 अगस्त को महिला थाने में आकर तहरीर दी थी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर के साथ उप निरीक्षक राजवीर सिंह यादव, अख्तर आलम, सिपाही हरेंद्र कुमार यादव, मनोज कुमार दुबे, रोशनी मौजूद थीं।