पुलिस के मुताबिक, हरनाम उड़ीसा से गांजा लाकर मुरादाबाद और दिल्ली तक सप्लाई करता था। वर्ष 2022 में सहजनवां में इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया था, तभी से यह भागा हुआ था।
सहजनवां पुलिस ने बुधवार को पांच हजार के इनामी तस्कर को भीटी रावत के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी अब्बूनगर निवासी हरनाम सिंह उर्फ राहुल के रूप में हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हरनाम उड़ीसा से गांजा लाकर मुरादाबाद और दिल्ली तक सप्लाई करता था। वर्ष 2022 में सहजनवां में इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया था, तभी से यह भागा हुआ था।
सहजनवां थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया है कि वर्ष 2022 में एसटीएफ ने क्षेत्र से ही एक कंटेनर पकड़ा था। जिसकी तलाशी में 4.69 कुंतल गांजा मिला था। मौके से ही सात आरोपी पकड़े गए थे। पूछताछ और जांच में कंटेनर मालिक हरनाम सिंह उर्फ राहुल का भी नाम सामने आया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा से गांजा लादकर बिहार के गोरखपुर के रास्ते मुरादाबाद लेकर जा रहे थे। वहां से अन्य जिलों में भी गांजा की खेप भेजी जाती है। इसका सरगना हरनाम सिंह है।
विज्ञापन
इसके बाद से ही पुलिस टीम कई बार संभल जाकर भी आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसएसपी ने गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपये का इनाम रखा था। गिरफ्तारी के बाद गांजा तस्करी करने वाले गिरोह पर पुलिस गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव बताया कि तीन साल से वांछित की तलाश चल रही थी। पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया गया है।