उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में लॉकडाउन के बावजूद कुछ लोग बेवजह सड़क पर घूमने निकले। इनका घर से बाहर निकलना इनके ऊपर ही भारी पड़ गया। पुलिस इन्हें थाने लेकर आ गई।
ये है पूरा मामला
पडरौना के सुभाष चौक पर कोतवाल पवन कुमार सिंह की अगुवाई में जांच शुरू किया गया। दोपहर एक बजे तक यहां 20 लोगों को पकड़कर कोतवाली भेजा गया। कोतवाल ने बताया कि इन लोगो पर सरकारी कार्य मे बाधा डालने व महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी