फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: जनता की भलाई में सौंप दिया स्कूल व निर्माणाधीन अस्पताल, पढ़ें क्या है मामला

Wed, 25 Mar 2020 01:33 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
विज्ञापन
Basti news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के जंग में सहयोग के लिए सभी लोग उतर गए हैं। शिक्षण संस्थान सीडीए एकेडमी के प्रबंधक इं. अरविंद पाल ने सहयोग के लिए अपना दरवाजा खोल दिया है।

विज्ञापन


इं. पाल ने मंगलवार की शाम डीएम आशुतोष निरंजन को पत्र देकर सीडीए इंटर कॉलेज, सीडीए एकेडमी मथौली, बनकटी एवं नव निर्मित विद्यालय सीडीए एकेडमी कैली हास्पिटल रोड सोनूपार, व निर्माणाधीन अस्पताल मथौली के लगभग 100 कमरों को मरीजों के उपयोग पर सहमति दी है।

डीएम को पत्र देते हुए इं. पाल ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सामर्थ्य के अनुसार इन कमरों में प्रकाश, पेयजल एवं मरीजों को खाने पीने की व्यवस्था भी कराई जाएगी। कहा कि वे देश के काम आ सकें यह सौभाग्य की बात है। स्कूल, अस्पताल ही नहीं उनके खून का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित हैं। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र नाथ तिवारी, सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’, रविंद्र गौतम, पुनीत शुक्ल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें