फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: भाजपा नेता को गोली मारने का एक और आरोपी गिरफ्तार, 18 पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

Tue, 20 Apr 2021 09:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के बांसगांव पुलिस ने भाजपा नेता व कपड़ा व्यापारी अनिल पांडेय को गोली मारने के एक और आरोपी सुक्खू उर्फ ओमप्रकाश निवासी बेलूडीहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे मुखबिर की सूचना पर भटवली बाजार से पकड़ा।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मतदान के दिन प्रधान प्रत्याशी के पति सोनू सिंह के साथ मारपीट व गाड़ी से कुचलने के प्रयास किया गया था। जिसके बाद उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया था। मनबढ़ों ने इसके बाद मतदान के अगले दिन 16 अप्रैल को सोनू के समर्थक कपड़ा व्यापारी व भाजपा नेता अनिल पांडेय को घर पर चढ़ कर गोली मार दी थी।

पुलिस ने अनिल के पिता मार्कण्डेय की तहरीर पर पन्नेलाल यादव समेत 26 पर केस दर्ज कर शनिवार को 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रविवार को दो अन्य पकड़े गए थे। सोमवार को एक और आरोपी गिरफ्तार हुआ। अब भी सात आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल करने के छह आरोपी गिरफ्तार

झंगहा पुलिस ने बवाल, उपद्रव, मारपीट व सेवन सीएलए के छह आरोपियों बरही निवासी धर्मबीर यादव, सुनील, राकेश, संतोष, निजामुद्दीन, आकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को बरही के पास से सोमवार को पकड़ा। इनपर पुलिस ने बलवा, उपद्रव, मारपीट व सेवन सीएलए के तहत केस दर्ज किया था।

किशोरी से छेड़खानी का आरोपित 10 घंटे में गिरफ्तार
रामगढ़ताल पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी के आरोपी कृष्णा शुक्ला निवासी तिवारीपुर बुजुर्ग भटोली थाना सिकरीगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर सोमवार की सुबह रुस्तमपुर से उसे पकड़ा। वह किशोरी को परेशान करता था। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर रविवार को छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें