फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आदित्य हत्याकांड में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन


गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के टिकरिया निवासी 24 वर्षीय आदित्य निषाद हत्याकांड के चार आरोपियों को खजनी पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और डंडा बरामद किया है। दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आरोपियों की पहचान खजनी के रूद्रपुर निवासी आयुष साहनी, उसके भाई अंशू साहनी, अभय उर्फ गोलू और गामा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गोलू समेत अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सहजनवा थाना क्षेत्र के टिकरिया निवासी आदित्य निषाद बीते रविवार रात अपने साथियों के साथ खजनी क्षेत्र के गांव में पहुंचा था। यहां उसने दुष्कर्म पीड़िता युवती के परिवार पर हमला कर दिया। घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर ग्रामीण जुटने लगे तो आदित्य और उसके साथी मौके से भाग निकले। इधर, घायल महिलाओं को परिवार के लोग नौसड़ स्थित मेडिसिटी अस्पताल लेकर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कटघर चौराहे पर आदित्य दिख गया। पुलिस जांच के अनुसार, महिलाओं की पिटाई से नाराज लोगों ने आदित्य को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को बोरे में रखकर वाहन से ले जाकर भरसांड गांव के पास आमी नदी किनारे फेंक दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी गोलू और विशाल अब भागे हुए हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें