फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अफवाह के कारण शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़, धक्का मुक्की कर रहे लोगों को पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Wed, 06 May 2020 10:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर शराब का दाम बढ़ने की अफवाह वायरल होते ही शराब की कुछ दुकानों पर मंगलवार को भी लाइन लग गई। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की कौन कहे, सब एक-दूसरे को धक्का देकर शराब पाने की जल्दी में थे।
विज्ञापन


रामगढ़ताल इलाके के मॉडल शॉप पर इस नजारे की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो सब चेहरा छिपाने लगे। दरअसल, पुलिस वीडियोग्राफी करने लगी थी। फिर पुलिस ने नसीहत दी, चेहरा ना छिपाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें नहीं तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह सुनते ही सब खुद ही पीछे हटने लगे। फिर पुलिस ने दुकानदार को भी समझाया कि वह धक्का-मुक्की करके आगे आने वालों को शराब ना दें।

यह महज एक उदाहरण है। असल में शराब की दुकान खुलने के दूसरे दिन मंगलवार को भी लोग बड़ी संख्या में शराब खरीदने निकल पड़े। तकरीबन सभी शराब की दुकानों पर प्रमुख ब्रांड का स्टॉक कम पड़ने लगा है इस वजह से पाने की जल्दी सभी में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम तोड़ने पर 790 वाहनों का चालान, दो सीज

दूसरे, कई राज्यों में शराब के दाम बढ़ने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। मंगलवार को इस वजह से भी तमाम दुकानों पर भीड़ बढ़ गई। खैर सोमवार से सबक लेते हुए पुलिस भी मंगलवार को ज्यादा सक्रिय रही और शराब की दुकानों पर जाकर लोगों को सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाती रही।
 
शराब की दुकान के आसपास इधर-उधर खड़े वाहन हों या फिर नियम तोड़कर सड़कों पर तीन सवारी फर्राटे भरते लोग, पुलिस ने इन पर सख्ती को कम नहीं किया है। मंगलवार को भी पुलिस ने जिले भर में ऐसे 790 वाहनों का चालान का जुर्माना वसूला है तो वहीं दो वाहनों को सीज कर दिया गया है। कई जगहों पर मंगलवार को पुलिस ने एक ही वाहन पर तीन सवारियों को भी पकड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें