फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुफ्त में चाय और सिगरेट न देने पर पिस्टल तानी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Fri, 13 Oct 2023 12:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सूर्य विहार काॅलोनी स्थित मस्जिद चौराहे के पास रहने वाले असलम घर के बाहर चाय की दुकान चलाते हैं। बुधवार रात वह दुकान पर चाय बेच रहे थे। रात करीब नौ बजे दो मनबढ़ एक कार से असलम की दुकान पर पहुंचे और बिना पैसा दिए चाय और सिगरेट की मांग की। असलम ने जब इन्कार कर दिया तो वे भड़क गए।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर क्षेत्र में स्थित दुकान से मुफ्त में चाय और सिगरेट नहीं मिलने पर पिस्टल निकालकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस दुकानदार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सूर्य विहार काॅलोनी स्थित मस्जिद चौराहे के पास रहने वाले असलम घर के बाहर चाय की दुकान चलाते हैं। बुधवार रात वह दुकान पर चाय बेच रहे थे। रात करीब नौ बजे दो मनबढ़ एक कार से असलम की दुकान पर पहुंचे और बिना पैसा दिए चाय और सिगरेट की मांग की।

असलम ने जब इन्कार कर दिया तो वे भड़क गए। मनबढ़ उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। इतने में उनमें से एक ने पिस्टल निकाल लिया और दुकानदार को देख लेने की धमकी देने लगा। तिवारीपुर थाना प्रभारी सुनीता सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें