उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल इलाके के तारामंडल स्थित गौतम विहार विस्तार में किराए के मकान में रहने वाले जय प्रकाश राय (38) ने रविवार की देर रात कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। मौत की सूचना पर जय प्रकाश के बड़े भाई संजय राय भी गाजीपुर स्थित गांव से तारामंडल पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से गाजीपुर निवासी जय प्रकाश राय अपनी पत्नी व बच्चों को साथ तारामंडल के गौतम विहार विस्तार कालोनी में संजय सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। वह शहर में पीएनबी मेटलाइफ में कर्मचारी थे। उन्होंने रविवार की रात में कमरे में बिजली के केबल तार से फंदा लगाकर पंखे से लटक गए।
मृतक की पत्नी और मकान मालिक की सूचना पर सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में रामगढ़ ताल थाने के इंस्पेक्टर सत्य सान्याल शर्मा ने बताया कि कर्मचारी ने फंदे से लटककर खुदकुशी की है। एक सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
सुसाइड नोट