फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षनगरी में रहेंगे 100 मिनट: एयरपोर्ट से सीधे गीता प्रेस और फिर वंदे भारत को झंडी दिखाकर लौट जाएंगे PM मोदी

Thu, 06 Jul 2023 01:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

प्रशासन की तैयारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री 45 मिनट तक गीता प्रेस में रहेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर पहुंचेंगे, जहां से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में पीएम मोदी का आगमन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में शामिल होने और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए सात जुलाई को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में शहर सजने लगा है। प्रधानमंत्री गोरक्षनगरी में एक घंटे 40 मिनट रहेंगे। वे एयरपोर्ट पर 2:15 बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगुवानी करेंगे। इसके बाद वे सीधे गीताप्रेस जाएंगे। फिर रेलवे स्टेशन के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपराह्न 3:55 बजे लौट जाएंगे।
विज्ञापन


पीएमओ की ओर से अभी आधिकारिक मिनट-टू-मिनट जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्रस्तावित शेड्यूल के आधार पर जिला प्रशासन व रेल महकमे ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी के दिशा-निर्देशाें के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी जिन रास्तों से होकर गुजरेंगे, उसे सजाया और संवारा जा रहा है। गोरखपुर से स्वच्छता का संदेश भी देने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: PM की सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी पर न मार सके, हर जगह तैनात रहेंगे स्नाइपर
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पूरे दिन शहर की सड़कों को चमकाने में 300 से ज्यादा सफाईकर्मी जुटे रहे। कूड़ा के पड़ाव स्थालों को साफ किया गया और हर तरफ पौधे रखे गए हैं। प्रशासन की तैयारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री 45 मिनट तक गीता प्रेस में रहेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर पहुंचेंगे, जहां से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें