पीएम मोदी और श्री नारायण उर्फ भुलई भाई।
- फोटो : अमर उजाला।
देश में कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार पुराने नेताओं को फोन कर उनका हालचाल जान रहे हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 106 साल के बुजुर्ग भाजपा नेता व जनसंघ के टिकट पर वर्ष 1977 में नौरंगिया से विधायक रहे श्री नारायण उर्फ भुलई भाई से बात कर उना हालचाल पूछा।
पीएम मोदी ने फोन पर बात करते हुए कहा, आपको देखे बहुत दिन हो गए थे, सोचा इस संकट की घड़ी में आपका हालचाल जानकर आशीर्वाद ले लूं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने उनके पूरे परिवार को प्रणाम कहा।
प्रधानमंत्री का फोन आने से उत्साहित पूर्व विधायक ने बताया कि अब उनकी उम्र 106 साल की है। उन्होंने प्रधानमंत्री को स्वस्थ रहने तक देश का नेतृत्व करने का आशीर्वाद दिया।