फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज नव मतदाताओं से रूबरू होंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर क्षेत्र के 62 विधानसभा क्षेत्रों में 124 स्थानों पर होगा नव मतदाता सम्मेलन
विज्ञापन




करीब ढाई लाख नव मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे पीएम



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को रूबरू होंगे। इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले 25 जनवरी को गोरखपुर क्षेत्र के 62 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 124 स्थानों पर नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब ढाई लाख मतदाता जुड़ेंगे, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे।



क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर नव मतदाता सम्मेलन आयोजित होगा। प्रत्येक सम्मेलन स्थल पर कम से कम दो हजार नव मतदाताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए भाजयुमो के कार्यकर्ता नव मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। इसके अलावा भाजपा की पूरी टीम नव मतदाता सम्मेलन को सफल बनाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्रीय अध्यक्ष के अनुसार, नव मतदाताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा। महानगर के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में चार स्थानों पर नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया है। एमपी इंटर काॅलेज और गोरखपुर विश्वविद्यालय में होने वाले सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डाॅ धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे।



इसी तरह एमएमएमयूटी और महीप नारायण शाही जनता इंटर काॅलेज में क्रमशः सांसद रवि किशन और ग्रामीण विधायक विपिन सिंह की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें