फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona War: पीएम मोदी आज बच्चों से करेंगे वर्चुअल संवाद, सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर से जुड़ेंगे

Mon, 30 May 2022 10:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह सात बजे से गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में आए लोगों की समस्याएं सुनी। अब प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की सुबह 10.30 बजे से कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों से वर्चुअल संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह सात बजे से गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में आए लोगों की समस्याएं सुनी। अब प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होंगे। कोरोना के समय अनाथ हुए 18 साल से ऊपर के तीन युवकों एवं 18 साल से नीचे के विभिन्न आयु वर्ग के आठ बच्चों के साथ मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

18 साल से ऊपर के युवा मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे जबकि 18 साल से कम उम्र वाले बच्चों को दूसरे कमरे से जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री कुछ जिलों के बच्चों से बात भी करेंगे, लेकिन गोरखपुर के किसी बच्चे से बात का कोई कार्यक्रम नहीं है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर के बच्चों को अध्ययन सामग्री प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


बच्चों को कुछ उपहार भी प्रदान किया जाएगा। पीएम केयर फंड के तहत बैंक पासबुक भी बच्चों को दी जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री की ओर से भेजा गया स्नेह पत्र भी उन्हें प्रदान किया जाएगा और आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया जाएगा।

मंडलायुक्त सभागार से भी कार्यक्रम से जुड़ेंगे लोग

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से आनलाइन जुड़ने की व्यवस्था मंडलायुक्त सभागार में भी की गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों को इसके लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें