फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें..गोरखधाम और एलटीटी समेत 13 ट्रेनों का बदलेगा प्लेटफार्म

Tue, 26 Dec 2023 03:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर अनुरक्षण कार्य के लिए मंगलवार 26 दिसंबर की सुबह आठ बजे से 9 जनवरी तक ब्लॉक लिया गया है। इस अवधि में इस रूट से चलने वाली ट्रेनों को अलग-अलग प्लेटफार्म से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-9 से ट्रेनों का संचालन मंगलवार से बंद रहेगा। 9 जनवरी तक इस प्लेटफार्म से जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस ओर गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस को तय समय पर प्लेटफार्म नंबर-8 से चलाया जाएगा। साथ ही 11 अन्य ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 8, 7, 4, 3 और 1 से संचालित किया जाएगा। यह व्यवस्था 9 जनवरी तक लागू रहेगी।

विज्ञापन


गोरखपुर स्टेशन से हर दिन करीब 150 ट्रेनों का संचालन किया जाता है। प्लेटफार्म नंबर नौ से दिल्ली होते हुए बठिंडा तक जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस और मुंबई जाने वाली एलटीटी समेत कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन होता है। मंगलवार सुबह आठ बजे से इस प्लेटफार्म को 15 दिनों के लिए बंद किया गया है। इस दौरान यहां से जाने वाली सभी 13 ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर आठ तक शिफ्ट किया गया है। नकहा जंगल इंटरसिटी प्लेटफार्म नंबर-4 से चलेगी। आगामी 15 दिनों तक यहां वाशिंग एप्रन की मरम्मत की जाएगी।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर अनुरक्षण कार्य के लिए मंगलवार 26 दिसंबर की सुबह आठ बजे से 9 जनवरी तक ब्लॉक लिया गया है। इस अवधि में इस रूट से चलने वाली ट्रेनों को अलग-अलग प्लेटफार्म से चलाया जाएगा। इसकी पूरी जानकारी रेलवे स्टेशन पर लगे डिजिटल बोर्ड व साउंड सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को दी जाएगी। यह ब्लॉक यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें