फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: बिना अंक चढ़ाए जारी कर दी मार्कशीट, परेशान रहे छात्र

Tue, 26 Dec 2023 02:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

डीडीयू कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि आज देर शाम इसकी शिकायत मुझे मिली। इसके बाद मैंने एजेंसी को इसे तत्काल ठीक कराने का आदेश दिया। करीब 20 मिनट में ही तकनीकी खामियां ठीक कर ली गईं। सभी विद्यार्थियों के मार्कशीट पर अंक चढ़ गए हैं।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सत्र 2022-23 के एमएड चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम जारी में बड़ी लापरवाही सामने आई है। छात्रों को बिना अंक चढ़ाए ही मार्कशीट जारी कर दी। इसे लेकर छात्र दो दिनों तक परेशान रहे। कुलपति को इसकी जानकारी सोमवार को हुई। तो उन्होंने तत्काल ठीक कराया। कुलपति ने इसे तकनीकी गलती बताई।
विज्ञापन


एमएड की पढ़ाई डीडीयू के अलावा दिग्विजयनाथ एलटी कॉलेज और सीआरडी आर्य महिला पीजी कॉलेज में ही होती है। दिग्विजयनाथ एलटी कॉलेज के एमएड चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2022-23 का परिणाम दो दिन पहले ही जारी हुआ है।

दिग्विजयनाथ एलटी के आठ छात्रों ने अपने मार्कशीट की प्रति डीडीयू प्रशासन से लेकर मीडिया तक को भेजकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। छात्रों की मार्कशीट देखने पर साफ पता चल रहा था कि बिना अंक चढ़ाए ही परिणाम घोषित कर दिया गया है। आरोप था कि विश्वविद्यालय में उन्होंने शिकायत की। पर, सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर शहर के एक बड़े चिकित्सा संस्थान के हैं तीनों कोविड संक्रमित, लखनऊ में हुई थी पुष्टी
विज्ञापन


डीडीयू कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि आज देर शाम इसकी शिकायत मुझे मिली। इसके बाद मैंने एजेंसी को इसे तत्काल ठीक कराने का आदेश दिया। करीब 20 मिनट में ही तकनीकी खामियां ठीक कर ली गईं। सभी विद्यार्थियों के मार्कशीट पर अंक चढ़ गए हैं। नया मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें