फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा: तीन साल में तैयार होगा प्लास्टिक पार्क, पांच हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 09 Oct 2021 09:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने उद्यमियों के साथ बैठक कर प्लास्टिक पार्क की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) में तीन साल में प्लास्टिक पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। गीडा के भगवानपुर में करीब 70 एकड़ में बनने वाले इस पार्क में करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। शुक्रवार को गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने उद्यमियों के साथ बैठक कर प्लास्टिक पार्क की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसमें प्लास्टिक पार्क के स्टेक होल्डर्स एवं उद्यमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस दौरान सीईओ ने उद्यमियों की ओर से पूछे गए सवालों और शंकाओं का समाधान भी किया। सीईओ ने बताया कि प्लास्टिक पार्क की कार्ययोजना बनाने के लिए गीडा ने टेकमेक इंटरनेशनल को जिम्मेदारी दी गई है। 70 एकड़ में विकसित होने वाले प्लास्टिक पार्क में कामन फैसिलिटी सेंटर की सुविधा होगी।

कॉमन फैसिलिटी सेंटर में आधुनिक तकनीक वाली मशीनें स्थापित की जाएंगी। उद्यमी इन मशीनों के जरिए प्लास्टिक के विभिन्न उत्पाद तैयार कर सकेंगे। यहां परीक्षण, प्रमाणन एवं शोध की भी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में गीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी गुरु प्रसाद, महाप्रबंधक रत्नेश कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक सिविल शरद चंद मिश्र, चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के संयुक्त सचिव आकाश जालान, उमेश छापड़िया, विनय अग्रवाल, कंसल्टिंग कंपनी टेकमेक के निदेशक जागेश कुमार, हर्षित सिंघल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें