फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भूजल स्तर बढ़ाने की तैयारी, 500 जगह बनेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट

Thu, 29 Oct 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बारिश की बूंदों को सहेजकर भूजल स्तर बढ़ाने के लिए नगर निगम 2.50 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। महानगर के 80 वार्डों में 500 स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट बनाए जाएंगे। इनमें करीब 200 पिट तैयार हो चुके हैं, जबकि 50 स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है। प्रत्येक पिट पर लगभग 50 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 15वें वित्त आयोग की धनराशि से संचालित इस परियोजना को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने स्वीकृति दी थी। सहारा एस्टेट में करीब 30, मानबेला पीएम आवास योजना परिसर में 25, प्राथमिक विद्यालयों में 25 और जलकल के ओवरहेड टैंक परिसरों में 25 पिट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कान्हा उपवन, नगर निगम के पुराने भवन, रानी लक्ष्मीबाई पार्क समेत अन्य पार्कों में भी निर्माण कराया जा रहा है। सहायक अभियंता राजेश यादव और अवर अभियंता धीरज वर्मा ने बताया कि पिट के जरिए बारिश के पानी को एकत्र कर फिल्टर किया जाएगा। इसके बाद रिचार्ज वेल के माध्यम से जमीन के भीतर पहुंचाया जाएगा। डिजाइन में रिचार्ज टैंक, फिल्टर टैंक और रिचार्ज वेल की व्यवस्था की गई है। फिल्टर टैंक में मोटी रेत, कंकड़ और बड़े पत्थरों की परतें लगाई जा रही हैं। पानी को जमीन में पहुंचाने के लिए कहीं 40 से 60 मीटर तक बोरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें