फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: खराब मौसम की वजह से गोरखपुर में नहीं उतर सका एलायंस एयर का विमान, लखनऊ वापस लौटा

Thu, 22 Dec 2022 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार द्विवेदी और संचालन प्रभारी विजय कौशल ने यात्रियों से अपील की है कि वे संबंधित विमान कंपनियों के नंबर पर उड़ान के समय की जानकारी हासिल करके ही घरों से निकले ताकि समय में फेरबदल या उड़ान निरस्त होने की दशा में उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में खराब मौसम की वजह से लखनऊ से गोरखपुर के लिए उड़ान भरने वाले एलाइंस एयर का विमान गोरखपुर एयरपोर्ट नहीं उतर सका। कैप्टन को विमान वापस लखनऊ ले जाना पड़ा। विमान में लखनऊ के 29 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन


खराब मौसम के चलते गोरखपुर आने वाले यात्री वापस उसी विमान से लखनऊ पहुंच गए।  वापस लौटे यात्रियों ने विमान कंपनी पर जमकर नाराजगी जताई। लखनऊ से गोरखपुर आने वाला एलाइंस एयर का विमान रोजाना की तरह बुधवार को अपने निर्धारित समय पर शाम 6.30 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हुआ।  

रात 7.30 बजे जब कैप्टन ने एटीसी से लैंडिंग की अनुमति मांगी तो एटीसी ने खराब मौसम बता उतरने की अनुमति नहीं दी। उतरने की अनुमति न मिलने की वजह से विमान को मजबूरन लखनऊ वापस ले जाना पड़ा। वहीं गोरखपुर से एलाइंस एयर के विमान से दिल्ली जाने वाले 39 यात्रियों को विमान न उतर पाने की वजह से वापस घर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई की उड़ान पौने दो घंटे और दिल्ली की एक घंटे देर से हुई

खराब मौसम की वजह से लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी विमान सेवा प्रभावित रही। गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट करीब पौने दो घंटे तो दिल्ली के लिए एलाइंस एयर करीब एक घंटे देर से उड़ान भर सकी। दोनों फ्लाइटों के देर होने का असर बाकी की उड़ानों पर भी पड़ा।

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले विमान कंपनियों से संपर्क कर विमान के समय के बारे में जानकारी ले लें। एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, स्पाइस जेट विमान का मुंबई से गोरखपुर पहुंचने का समय 10:50 बजे है, मगर दृश्यता कम होने की वजह से यह देर से पहुंचा जिससे यहां से मुंबई की उड़ान 12:30 पर हो सकी। इसी तरह शाम को एलाइंस एयर का विमान दिल्ली के लिए एक घंटे देर से उड़ान भर सका।

एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार द्विवेदी और संचालन प्रभारी विजय कौशल ने यात्रियों से अपील की है कि वे संबंधित विमान कंपनियों के नंबर पर उड़ान के समय की जानकारी हासिल करके ही घरों से निकले ताकि समय में फेरबदल या उड़ान निरस्त होने की दशा में उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें