फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में कानून तार-तार: वादी-अधिवक्ता पर हमला, सुरक्षा पर सवाल- गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का आरोप

Sun, 10 May 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोलू उर्फ रितेश ने कैंट पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सात मई को अपने मुकदमे की सुनवाई के लिए सीजेएम कोर्ट पहुंचा था। उसके साथ अधिवक्ता अजय कुमार दुबे के जूनियर अधिवक्ता अमित सिंह भी मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान अमन पासवान व उसका भाई पवन पासवान समेत चार अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और गला दबाकर हत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीवानी कचहरी परिसर में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक वादी और उसके अधिवक्ता पर सुनवाई के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले वादी को घेरकर मारपीट की और गला दबाकर हत्या की कोशिश की।

विज्ञापन


इसके बाद वह किसी तरह बचकर अधिवक्ता के चैंबर में पहुंचा लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और अधिवक्ता पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में अमन व उसके भाई पवन पासवान समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैंट थाना क्षेत्र के डिभिया दिव्यनगर निवासी गोलू उर्फ रितेश ने कैंट पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सात मई को अपने मुकदमे की सुनवाई के लिए सीजेएम कोर्ट पहुंचा था। उसके साथ अधिवक्ता अजय कुमार दुबे के जूनियर अधिवक्ता अमित सिंह भी मौजूद थे।

तहरीर के अनुसार कोर्ट में पत्रावली नहीं मिलने के बाद वादी अधिवक्ता के तख्त की ओर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान अमन पासवान व उसका भाई पवन पासवान समेत चार अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और गला दबाकर हत्या की कोशिश की।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि हमलावर उसके सीने पर चढ़ बैठे, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जान बचाकर वादी अधिवक्ता अजय कुमार दुबे के चैंबर में पहुंचा लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। आरोप है कि वहां मौजूद अधिवक्ता ने बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

अधिवक्ता को जमीन पर गिराकर गला भी दबाया गया, जिससे उनकी आंख और गले में गंभीर चोटें आईं। सीओ कैंट अरुण कुमार यश ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें