फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डिजनीलैंड मेला में पिज्जा वाले की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल (गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र में कोटही माता मंदिर के पास लगे डिजनीलैंड मेला में शनिवार देर रात शराब के नशे में कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट में एक कर्मचारी ने पिज्जा वाले पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी विवेक कुमार (28) को पहले एक निजी हॉस्पिटल फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां देर रात करीब 2:30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी शिवम कौशल को वारदात में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। विवाद प्रेम प्रसंग को लेकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पांच सितंबर की रात करीब 11:30 बजे प्रदर्शनी बंद होने के बाद कर्मचारी खाना-पीना कर रहे थे। इसी दौरान ओमनगर, थाना करहल, जनपद मैनपुरी निवासी विवेक कुमार और गंगादरवाजा, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद निवासी शिवम कौशल (31) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान शिवम ने विवेक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विवेक के बहनोई निशांत उर्फ पिंकी घायल विवेक को इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान विवेक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। निशांत की तहरीर पर खजनी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम कौशल को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रदर्शनी में मौजूद अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि 200 मीटर की दूरी खजनी थाना है लेकिन पुलिस को भनक भी नहीं लगी। लगभग 20 से 25 मिनट तक मारपीट हुई है।
विज्ञापन






आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- दीपांशी राठौर, सीओ खजनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें