फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : एनएस एकेडमी ने एवरबॉन्ड को 68 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को पीयूष दयाल श्रीवास्तव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में एनएस क्रिकेट एकेडमी ने एवरबॉन्ड को 68 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


इस दौरान मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, आरएसओ एवं उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। 20 ओवर के इस मैच में एनएस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 125 रन बनाए। जवाब में एवरबॉन्ड की पूरी टीम 11.4 ओवर में 57 रन पर सिमट गई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से उत्कर्ष यादव ने 23 रन, राजू ने 27 रन और नेहल ने 18 रन का योगदान दिया, जबकि यश ने 5 गेंदों में 12 रन बनाकर तेजी दिखाई। टीम को 19 अतिरिक्त रन भी मिले। टीम ने सभी विकेट खोकर 18.3 ओवर में 125 रन बनाए। एवरबॉन्ड की ओर से मानस श्रीवास्तव और अरुण ने 3-3 विकेट, रितिक ने 2 विकेट और मोहम्मद जैद और अभिनव चौबे को 1-1 विकेट मिला।
विज्ञापन

126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवरबॉन्ड की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। शाहबाज रजा ने 14 रन और मोहम्मद जैद ने 10 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके और पूरी टीम 11.4 ओवर में 57 रन पर सिमट गई। एनएस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज सुधांशु राज ने तीन ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट झटकते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। सैफ ने तीन और नेहल ने एक विकेट हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के लिए सुधांशु राज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले मैच का शुभारंभ जिलाधिकारी दीपक मीणा, प्रतियोगिता के आयोजक पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त शिवदयाल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें