फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : शिवाजी की घातक गेंदबाजी से हॉक स्पोर्ट्स की एकतरफा जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए क्रिकेट मैच में हॉक स्पोर्ट्स ने नीना थापा क्रिकेट एकेडमी को 141 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉक स्पोर्ट्स ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम की ओर से प्रतीक कुमार ने 61 गेंदों पर 71 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। प्रियांशु उपाध्याय ने 37, अंशुमान शाही ने 31, जबकि आर्यन चौहान ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में शिवम मिश्रा ने 24 रन जोड़कर स्कोर 250 के पार पहुंचाया। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की ओर से पार्थ यादव ने तीन विकेट, जबकि आदित्य कुशवाहा और अखंड प्रताप सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की टीम हॉक स्पोर्ट्स की कसी हुई गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 21.1 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। ऋषभ ने 46 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि अफजल अली ने 16 रन बनाए। हॉक स्पोर्ट्स की ओर से शिवाजी राव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6.1 ओवर में 19 रन देकर 6 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौर्य पांडेय और प्रियांशु उपाध्याय ने दो-दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए शिवाजी राव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें