आरोप था कि 25 हजार रुपये की वसूली भी की गई। शिकायत की जांच के बाद मंगलवार को एसएसपी ने दरोगा और सिपाही को निलंबित कर भ्रष्टाचार का केस दर्ज करा दिया था। अब इस मामले में इंस्पेक्टर की लापरवाही भी सामने आई है, जिसके बाद एसएसपी ने उसे भी निलंबित कर दिया।
एसएसपी के एक्शन से महकमे में हड़कंप
जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से पुलिस की शिकायत पर एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा एक्शन ले रहे हैं, उससे पुलिस महकमे में हड़कंप है। कुसम्ही में मारपीट के मामले में पुलिसकर्मी निलंबित किए गए थे। फिर जनसुनवाई के दौरान लापरवाही सामने आने पर दो थानेदार हटाए गए और चार पुलिसकर्मी निलंबित किए गए। अब मंगलवार को पिपराइच में भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया गया। इसके बाद महकमे में हड़कंप है। अब अगले दिन बुधवार को इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई हो गई है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि अवैध रूप से एक शख्स को थाने पर बैठाए जाने के आरोप में इंस्पेक्टर को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।