फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिपराइच पुलिस ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच। 25 हजार रुपये के इनामी को पिपराइच पुलिस ने बुधवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलपुर श्यामदेरवा निवासी रुपेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पिपराइच अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार शाम गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर आरोपी रुपेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। रुपेश के खिलाफ पिपराइच थाने में दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 में लूट की दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज है। दोनों मामलों में उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भिजवाया गया था। जून 2025 में वह जमानत पर बाहर आ गया था। जेल से बाहर आने के बाद भी उसकी गतिविधियां संदिग्ध बनी रहीं, जिसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद से ही रुपेश सिंह भागा हुआ था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें