बभनान। बभनान-मसकनवां मार्ग पर कर्मा गांव के पास शुक्रवार की देर शाम मसकनवां की तरफ से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की टक्कर हो गई। पिकअप चालक मनोज जायसवाल (40) निवासी नरैचा थाना छपिया व उसी गांव के पिकअप में बैठे शिवम (12) गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर बभनान के चौकी प्रभारी घनश्याम वर्मा ने घायलों को एंबुलेंस से सीएससी छपिया भेजवाया। दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अयोध्या रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी घनश्याम वर्मा ने बताया कि मौके से चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग गया था। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद