फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हर थाने में ‘पंच रत्न’ की फोटो नोटिस बोर्ड पर होगी चस्पा, आईजी ने दिया आदेश

Mon, 13 Feb 2023 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर आईजी रेंज जे. रविंद्र ने कहा कि पांच बिंदुओं पर पंच रत्न का चयन किया जाएगा। कुशीनगर में इसकी शुरुआत की गई है। अन्य जिले में चयन प्रकिया चल रहा है। इससे पुलिस वालों में स्वस्थ परिस्पर्धा होगी और बेहतर काम करने को प्रेरित होंगे। उनके उत्साहवर्धन के लिए फोटो भी थाने में चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सभी थाने में पंच रत्न चुने जाएंगे और इनकी फोटो नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। जनता से बेहतर व्यवहार, विवेचना निस्तारण, बीट में बेहतर कामकाज सहित पांच बिंदुओं पर एक-एक पुलिसकर्मी का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


सीओ की देखरेख में चयन के बाद हर थाने में पंच रत्न का चयन किया जाएगा। पंच रत्न को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। आईजी जे.रविंद्र ने इसे रेंज के सभी जिले (गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व महराजगंज) में इसे लागू कर दिया गया है। कुशीनगर में इसकी शुरुआत भी कर दी गई है, अन्य जिले में चयन प्रक्रिया चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, पांच श्रेणियों में बांटकर पुलिसकर्मियों का चयन किया जाना है। इसकी जिम्मेदारी सीओ को सौंपी गई है। सीओ की देखरेख में सभी बिंदुओं पर हर थाने में एक-एक पुलिसकर्मी का चयन किया जाएगा। आईजी का मानना है कि इससे उत्साहवर्धन होगा। हर थानों से पांच-पांच पुलिसकर्मियों का चयन होने के बाद उन्हें पंच रतन का नाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें जनता के बीच उनकी कार्यप्रणाली के बारे में राय लेते हुए सम्मानित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर रहेगा। एसपी को निदेर्शित किया गया है कि चयन का मानक जो तय है, उसका पूरा ध्यान दिया जाए। ऐसा बिल्कुल भी न होने पाए कोई अफसर अपने चहेते का ही चयन कर दें। यही वजह है कि सीओ रैंक के अफसर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है और एडिशनल एसपी मानीटरिंग करेंगे।

इन बिंदुओं पर चुने जाएंगे पुलिसकर्मी
- जनता से बेहतर व्यवहार
- अनुशासन के साथ पुलिसिंग
- अच्छी वर्दी पहनना, विवेचना का जल्द और सही निस्तारण
- बीट में बेहतर कामकाज

गोरखपुर आईजी रेंज जे. रविंद्र ने कहा कि पांच बिंदुओं पर पंच रत्न का चयन किया जाएगा। कुशीनगर में इसकी शुरुआत की गई है। अन्य जिले में चयन प्रकिया चल रहा है। इससे पुलिस वालों में स्वस्थ परिस्पर्धा होगी और बेहतर काम करने को प्रेरित होंगे। उनके उत्साहवर्धन के लिए फोटो भी थाने में चस्पा किया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें