फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रतिबंधित दवा न देने पर फार्मासिस्ट से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर छपरा/बेलीपार। बेलीपार थाना क्षेत्र के भीटी रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक से प्रतिबंधित दवा नहीं देने पर मारपीट करने और पांच हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। घटना 21 अक्तूबर की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भस्मा गांव निवासी संजीव कुमार निषाद के अनुसार 21 अक्तूबर की सुबह 8:42 बजे कुछ युवक उनकी दुकान पर आए और प्रतिबंधित दवा मांगने लगे। डॉक्टर का पर्चा नहीं होने के कारण दवा देने से मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और शर्ट की जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें