फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 'तेल' खत्म!: ट्रोल-डीजल की किल्लत, गैलन लेकर लाइन में लगे लोग-शहर के ज्यादातर पंप ड्राई

Thu, 21 May 2026 11:21 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

अचानक ईंधन संकट से स्कूली वाहन, एंबुलेंस, दफ्तर जाने वाले और रोजमर्रा के काम से निकले लोग परेशान दिखे। कई लोग गैलन लेकर एक पंप से दूसरे पंप का चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन
शहर का एक पंप ड्राई दूसरे एक पंप पर गैलन लेकर लाइन लगाए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत लगातार बनी हुई है। बृहस्पतिवार सुबह से ही गैलन लेकर पंपों पर लोगों की भीड़ लगी रही।  शहर के ज्यादातर पंप ड्राई हो गए हैं। अचानक ईंधन सप्लाई ठप होने से हड़कंप मच गया। सुबह से ही शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

कई पंपों पर 'पेट्रोल-डीजल खत्म' का बोर्ड लगा दिया गया। जिन पंपों पर थोड़ा-बहुत स्टॉक बचा था, वहां अफरातफरी का माहौल रहा। अचानक ईंधन संकट से स्कूली वाहन, एंबुलेंस, दफ्तर जाने वाले और रोजमर्रा के काम से निकले लोग परेशान दिखे। कई लोग गैलन लेकर एक पंप से दूसरे पंप का चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन

फिलहाल पंप ड्राई होने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। सप्लाई बाधित होने या अचानक मांग बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द सप्लाई बहाल कराने की मांग की है ताकि रोजमर्रा के काम प्रभावित न हों।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें