फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: काटी गई दोनों मकानों के सामने की स्थाई स्लैब, ज्यादा दिखी सिल्ट

Fri, 21 Aug 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विजय चौक पर नाले पर बने दो मकानों के नीचे से नगर निगम की ओर नाला सफाई का काम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सड़क की तरफ से दोनों मकानाें के स्थायी स्लैब को काटा गया। इसके बाद सफाई कराई गई। नाले पर मकान बनने व एग्रीमेंट करने के सवाल पर अधिकारी इसकी जांच होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


विजय चौक के निकट बृहस्पतिवार को नाले में से काफी मात्रा में सिल्ट जेसीबी की मदद से डंपर के सहयोग से इसे निकाला गया। सफाई के लिए दोनों मकानों के सामने बनी स्थायी स्लैब को काटा गया। स्लैब हटाने के बाद नाले में काफी मात्रा में सिल्ट जमा मिली जिसे बाहर निकाला जा रहा है।
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इसका एग्रीमेंट वर्ष 1960 के करीब किया गया है। एग्रीमेंट किसने किया नगर निगम इसकी जांच करा रहा है। हालांकि नाले पर मकान कैसे बन गया और अब तक अधिकारियों की ओर से इस पर आपत्ति क्यों नहीं की गई यह बातें अभी साफ नहीं हो रही हैं। विजय चौक पर जलभराव की बार-बार समस्या होने पर अधिकारियों की ओर से जब यहां नाला सफाई का अभियान चलाया गया तो दोनों मकान के नीचे सिल्ट होने की बात सामने आई जिससे पानी की जल निकासी में अवरोध पैदा हो रहा था। इसके बाद मकान का फर्श काटकर सफाई शुरू की गई है। यह नाला डोमिनगढ़ तक जाता है। अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन ने बताया कि अभिलेखों की जांच के बाद ही स्थिती स्पष्ट हो पाएगी। नोटिस में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


सड़क पर जलभराव से आवागमन प्रभावित
फोटो
विजय चौक पर नाले की सफाई के दौरान नाले का पानी मुख्य सड़क की ओर आने लगा। इससे सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रही। व्यस्त मार्ग होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। राहगीरों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की सफाई समय से होने और जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर रहने पर ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है।

एग्रीमेंट पर सवाल, नाले पर कैसे बन गया मकान
सूत्रों के मुताबिक नाले के ऊपर बने दोनों मकानों के निर्माण के लिए नगर निगम की ओर से ही एग्रीमेंट किया गया था। अब नाले की सफाई के लिए मकानों के सामने बनी स्लैब काटे जाने के बाद इस एग्रीमेंट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस संबंध में फिलहाल सटीक जवाब नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

नालों पर कब्जा तो कैसे होगी सफाई
विजय चौक ही नहीं, शहर के कई इलाकों में नालियों और नालों के ऊपर लोगों ने स्थायी स्लैब डालकर उन्हें ढक रखा है। कई जगह इन पर निर्माण भी कर लिया गया है। ऐसे में सफाईकर्मियों के लिए नाले तक पहुंचना मुश्किल होता है। शहर के रेती रोड, गीता प्रेस रोड, खूनीपुर, इलाहीबाग आदि क्षेत्राें में व्यापारियों व घर के लोगों की ओर से या ताे नाले पर कब्जा है या स्थायी स्लैब बना दिया गया है जिससे सफाई मुश्किल है।

विजय चौक पर नाला सफाई का मेयर ने किया निरीक्षण
फोटो
गोरखपुर। शहर के मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव व नगर आयुक्त अजय जैन ने नाला सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे सफाई कार्य की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को नाला सफाई का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नाले की सफाई के लिए मकानों के फर्श काटकर बनाए गए रास्ते और सफाई कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह समेत अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें