फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सनबर्न से परेशान लोग पहुंच रहे जिला अस्पताल

Fri, 06 Dec 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भीषण गर्मी में बाहर जाने वाले लोगों के साथ ही घर में रहने वाले लोग भी सनबर्न के शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में सनबर्न से त्वचा में जलन, लाल चकते, चुभने वाली घमौरियां आदि की समस्याओं को लेकर ओपीडी में 40 से 50 लोग प्रतिदिन आ रहे हैं। हाथ, पैर, चेहरा से लेकर पीठ पर गहरे लाल दाने, शरीर में जलन, अंगुलियों के बीच रैसेज और पूरे शरीर में हुई घमौरियों से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

दोपहर की धूप में बाहर निकलने वाले लोग सनबर्न की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान है। डॉक्टर के अनुसार गर्मी में पसीने के रूप में शरीर का पानी निकल जा रहा है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी से होने वाली घमौरियां सबसे ज्यादा परेशान कर रही हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी इससे परेशान हैं। दोपहर में बाहर निकलने वाले लोग सीधे सूर्य की गर्मी के प्रभाव में आते हैं। त्वचा के लिए सावधानी नहीं बतरने के कारण लोगों को सनबर्न हो जा रहा है।
सनबर्न से बचने के उपाय
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
तरल पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करें।
सूती और हल्के रंग के कपड़े पहने जो पसीना सोख सके।
धूप में कम से कम निकलें।
धूप से आने के बाद ठंडे पानी से त्वचा को धोएं।
धूप में निकलने के पहले सन्सक्रीम का उपयाेग करे साथ ही त्वचा को पूरी तरह से ढक लें।
गर्मी और धूप के कारण सनबर्न के मामले ज्यादा आ रहे है। लोगों को धूप में निकलने के पहले सावधानियों को अपनाने की सलाह दे रहे हैं। मौसम शुष्क हाेने का प्रभाव शरीर पर भी पड़ता है। इस वक्त शरीर में पानी की कमी से अधिकतर परेशानियां हो रही है। ऐसे में खूब पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. नवीन वर्मा, त्वचा रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें