फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए पटरियों के किनारे रह रहे लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
पटरियो के किनारे खेल रहें बच्चों को जागरूक करते जीआरपी के जवान।फोटो - जीआरपी
विज्ञापन

विज्ञापन

- रविवार देर रात डोमिगढ़, जगतबेला के बीच कृषक एक्सप्रेस पर हुई थी पत्थरबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। ट्रेनों पर पत्थर फेंकने को रोकने के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे के आदेश पर थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की ओर से पटरियों के किनारे रह रहे लोगों को जागरुक किया गया। समझाया गया कि ट्रेनों पर पत्थर फेंकना, ट्रेन अवरुद्ध करना एक गंभीर दंडनीय अपराध है। उन्होंने समझाया कि रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन

जीआरपी टीम की ओर से लोगों से अपील की गई कि यदि कोई व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में दिखे या पत्थरबाजी जैसी घटना को अंजाम दे तो तुरंत जीआरपी हेल्पलाइन नं 112 या 1512 पर सूचित करें। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी न केवल अपराध है बल्कि यह यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ है। जागरूकता के माध्यम से युवाओं और बच्चों को इसके परिणामों के प्रति सचेत कर रहे हैं। लक्ष्य रेल यात्रा को सुरक्षित और निर्बाध बनाना है। बीते रविवार को गोरखपुर से बस्ती की ओर जा रही कृषक एक्सप्रेस ट्रेन पर रात करीब 11:30 बजे डोमिनगढ़ और जगतबेला रेलवे स्टेशन के बीच पत्थरबाजी होने से बस्ती का एक यात्री घायल हो गया। उसका इलाज बस्ती के जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें