कोरोना वायरस के कारण गांव के लोगों ने सड़क को बंद कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस से बचने के लिए पूरे देश लॉकडाउन हो गया है। ऐसे में लोग अपने घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। वहीं गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र में एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां के माल्हनपार में युवाओं ने सड़क बंद कर दिया। उनका कहना है कि इससे बाहरी आदमी गांव में नहीं आ सकेगा।
बताया जा रहा है कि गांव वाले कोरोना वायरस को लेकर डरे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने सड़क बंद करने का निर्णय लिया। इससे कोई भी शख्स गांव के अंदर और बाहर नहीं निकल सकेगा। ऐसे में अगर कोई बाहरी व्यक्ति गांव के अंदर आना चाहता है तो उसे गांव में नहीं आने दिया जा रहा है।
बता दें कि आंध्रा बैंक के सामने से गांव का रास्ता जाता है। इस रास्ते पर कई पेड़ों को काटकर उसकी डाल और पत्ते रख दिए गए हैं। अब कोई भी गांव में नहीं जा सकता है। ऐसे में तमाम लोग उरुवा रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने की सड़क से जाने की कोशिश में लगे थे लेकिन वहां भी रास्ता बंद मिला।