फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: क्वारंटीन सेंटर में नहीं मिला मनचाहा भोजन, नाराज लोगों ने सफाई कर्मी को पीटा

Sat, 02 May 2020 01:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो भटहट (गोरखपुर)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के टिकरिया गांव में बने क्वारंटीन सेंटर में शुक्रवार की शाम मनचाहा भोजन न मिलने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। भोजन पहुंचाने गए सफाई कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिया और उसे बंधक बनाने की भी कोशिश की।

विज्ञापन


किसी तरह से भागकर कर्मचारी ने जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, सफाई कर्मचारी ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो वह काम पर नहीं आएगा।

जानकारी के मुताबिक, टिकरिया गांव में क्वारंटीन सेंटर में शाम साढ़े सात बजे सफाई कर्मचारी नीरज यादव भोजन लेकर गया था। भोजन का पैकेट देखते ही वहां पर मौजूद सभी 24 लोग हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


पैकेट को फेंककर नीरज से मारपीट करने लगे। उन्होंने नीरज को कमरे में बंद करने की भी कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह से वहां से निकल गया। नीरज ने घटना की सूचना ब्लॉक के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो क्वारंटीन किए गए लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें