फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिला अस्पताल में मरीजों को मिल रहा है गर्म पानी और हीटर, ठंड से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
-कोल्ड वेव वार्ड में मरीजों के लिए की गई है अतिरिक्त सुरक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। जिले में बढ़ती ठंड से जिला अस्पताल ने मरीजों और तीमारदारों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। 14 बेड के कोल्ड वेव वार्ड में मरीजों के लिए हीटर की व्यवस्था की गई है, साथ ही गुनगुना पानी, कंबल और अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध कराए गए हैं।
एसआईसी डॉ. आरपी गौतम ने बताया कि प्रशासन का निर्देश है कि किसी भी मरीज को ठंड से परेशानी न हो। कोल्ड वेव वार्ड में हाइपोथर्मिया के मरीजों को प्राथमिक राहत दी जा रही है। इसके अलावा, अस्पताल परिसर में पूरे दिन गर्म पानी और पर्याप्त गर्म रखने की सुविधा सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में सांस और अस्थमा के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि सभी मरीजों के लिए पर्याप्त देखभाल और राहत उपाय उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि ठंड से कोई समस्या न हो और सभी सुरक्षित रहें।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल की तीन महिला स्वास्थ्य कर्मी हुईं सेवानिवृत्त
बुधवार को जिला महिला अस्पताल की तीन स्वास्थ्य कर्मी जाहिदा खान, अंजु और मालती सेवानिवृत्त हुईं। अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें विदाई दी। एसआईसी डॉक्टर जय कुमार ने कहा कि आज सेवानिवृत्त हुई महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना संपूर्ण योगदान इस अस्पताल को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें